Customised Ads
होली के पर्व पर केमिकल रंग का प्रयोग न करें - प्रबंधक शिव महेश दुबे

अजीतमल, औरैया। बुधवार 12मार्च 2025 (सूत्र/दीपक अवस्थी) सूर्य उत्तरायण, फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी (होलाष्टक प्रारम्भ), बसंत ऋतु २०८१ पिंगल नाम संवत्सर। आर एस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में होली का पावन पर्व बड़ी धूम धाम से आयोजित किया गया। जिसमें सभी छात्र/ छात्राएं व विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा तथा बच्चों को होली का महत्व बताया गया है। संरक्षक बदन सिंह जी ने बताया कि होली आनंद से भरा रंगो का त्यौहार है। हिंदू धर्म का प्रमुख त्यौहार है।

प्रबंधक शिव महेश दुबे जी ने बताया कि होली के रंग सुख समृद्धि व सफलता के प्रतीक होते हैं तथा उन्होंने बताया कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। प्रबंध जी ने कहा कि होली के पर्व पर केमिकल रंग का प्रयोग न करें इस अवसर पर प्रधानाचार्या मंजू मेम ने बताया कि होली बसंत ऋतु की बहार है। तथा यह पर्व फागुन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। हमें यह पर्व प्रेम की भावना से मनाना चाहिए। होली रंगों का त्यौहार है।

इस मौके पर विद्यालय के सभी छात्र उपस्थित रहे। इस मौके का विद्यालय स्टाफ में धीरेंद्र सर, देवराज सर, जसवंत सर, आयुष सर, पवन सर, कोमल सर, अनुपम मेम, चंचल मेम, शिवा मेम, सपना मेम समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ