Customised Ads
आज दिल्ली में भ्रष्टाचार, अपराध एवं झूठी सरकार का अंत हुआ - राजेन्द्र अवस्थी

कानपुर नगर। शनिवार 08फरवरी 2025 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, माघ मास शुक्ल पक्ष दसमी, शिशिर ऋतु २०८१ पिंगल नाम संवत्सर।  दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत और उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधान सभा सीट पर ऐतिहासिक विजय की खुशी में आज रामेष्ट धाम केशव नगर में केशव मधुवन सेवा समिति के महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर समिति के महिला एवं पुरुष सदस्यगण उपस्थित रहे।

राजेन्द्र अवस्थी ने कहा कि आज दिल्ली में भ्रष्टाचार, अपराध एवं झूठी सरकार का अंत हुआ और दिल्ली की जनता ने मोदी जी गारंटी पर विश्वास करते हुए उनको प्रचंड जीत प्रदान करी। एक अहंकारी नेता अरविंद केजरीवाल जो मोदी जी को चुनौती देता था कि हमे हराने के लिए उनको दूसरा जन्म लेना पड़ेगा। आज उसके अहंकार का अंत हो गया।आज सबसे ज्यादा खुशी अरविंद केजरीवाल के हारने पर हुई है।

इस अवसर पर जयराम दुबे, श्याम बिहारी शर्मा, वी के दीक्षित, राधा कृष्ण त्रिपाठी (सैनिक प्रकोष्ठ), कृष्ण मुरारी शुक्ला, राम प्रकाश पाण्डेय, सुरेश तिवारी, योगेश दीक्षित, वी के तिवारी, राजेश्वरी दुबे,रेनू अवस्थी, पिंकी त्रिवेदी, बेबी, सीमा शुक्ला, मधु मिश्रा, विजय लक्ष्मी, उषा दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ