Customised Ads
बिठूर महोत्सव 'का आयोजन 21 मार्च से 23 मार्च, 2025 के मध्य

कानपुर नगर। गुरुवार 13फरवरी 2025 (सूत्र/सूवि /पीआईबी) सूर्य उत्तरायण, फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, शिशिर ऋतु २०८१ पिंगल नाम संवत्सर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में  'बिठूर महोत्सव समिति' की  बैठक संपन्न हुई। 'बिठूर महोत्सव 'का आयोजन 21 मार्च से 23 मार्च, 2025 के मध्य किया जाना है।  

इस बार का भव्य बिठूर महोत्सव नाना साहब की जयंती के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नाना साहब की थीम पर आयोजित होगा। इस महोत्सव में महाराष्ट्र से आए हुए कलाकारों व अन्य कलाकारों द्वारा देश भक्ति पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  बिठूर महोत्सव का मुख्य केंद्र बिंदु रहेगा 1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति में क्रांतिकारियों द्वारा प्रयोग किए जाने वाले शास्त्रों की प्रदर्शनी । महाराष्ट्र नाना साहब की जन्म भूमि थी, जबकि बिठूर उनकी कर्मभूमि रही है। यह महोत्सव नाना साहब की विरासत और उनके योगदान को प्रदर्शित करेगा।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा बिठूर महोत्सव के सुचारू रूप से आयोजन किए जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रारंभिक तौर पर अलग अलग  समितियों आदि का गठन किए जाने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पर्यटन अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि बिठूर महोत्सव के आयोजन हेतु प्रस्ताव तैयार कर प्रमुख सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को प्रेषित कराना  सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए कि लोक निर्माण विभाग एवं अन्य  संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर महोत्सव में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों हेतु स्थानका निरीक्षण करना  सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि उपायुक्त, जिला उद्योग केंद्र एवं सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं डीसीएनआरएमएम  यह सुनिश्चित करें कि बिठूर महोत्सव में 75 जनपदों  के विभिन्न उत्पादों/एक जनपद एक उत्पाद की प्रदर्शनी एवं महाराष्ट्र तथा जनपद कानपुर नगर के सुप्रसिद्ध फूड प्रॉडक्ट के स्टॉल हेतु एक स्थान स्टॉल लगाए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए। बिठूर महोत्सव में  विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं चित्रकाला, निबंध आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी डॉ arjitaa ओझा, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र , सहसंयोजक सलाहकार नीरज श्रीवास्तव,सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ