कानपुर नगर। शुक्रवार 24जनवरी 2025 (सूत्र) सूर्य उत्तरायण, माघ मास कृष्ण पक्ष दसमी, शिशिर ऋतु २०८१ पिंगल नाम संवत्सर। राष्ट्रीय शर्करा संस्थान कल्यानपुर कानपुर में आज कर्मचारी संघ की आम सभा संस्थान परिसर में सम्पन्न हुई। आम सभा में श्री विश्वकर्मा भगवान के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
आम सभा को संबोधित करते हुए भारतीय मज़दूर संघ के संभाग संगठन मंत्री कांत अवस्थी जी ने कहा, संस्थान प्रबंधन द्वारा गुपचुप तरीक़े से संस्थान के वर्तमान स्वरूप में परिवर्तन पर उसको सरकारी संस्थान से बदलकर ऑटोनोमस किया जा रहा है।
उक्त कार्य संस्था के कर्मचारियों को विश्वास में लिए बिना ही किया जा रहा है, जिसे कर्मचारियों में अत्यधिक रोष व्यापत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के कर्मचारियों के अथक मेहनत के कारण आज पूरे विश्व में राष्ट्रीय शर्करा संस्थान का नाम गूंज रहा है उन्होंने कहा कि यदि संस्थान प्रबंधन द्वारा ऑटोनॉमस की कार्यवाही रोकी नहीं गई तो भारतीय मज़दूर संघ राष्ट्रीय स्तर पर इसका विरोध करेगा।
बैठक में आगामी वर्ष 2025 के चुनाव संपन्न हुए एवं नए पदाधिकारी चुने गए जिनकी सूची निम्न है :
अध्यक्ष अरविंद कुमार सविता, उपाध्यक्ष संदीप कुमार, मंत्री अजीत कुमार, संयुक्त मंत्री पीयूष त्रिवेदी ,संयुक्त मंत्री दिलीप गिरी, कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार, सदस्य हेमंत कुशवाह, दीपक कुमार, ध्रुप श्रीवास्तव, सुभाष पटेल, अरुण विश्वकर्मा।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ने कहा कि कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। प्रबंधन की ख़ाऊ कमाऊ नीतियों के चलते भ्रष्टाचार बढ़ रहा हैं। बैठक की अध्यक्षता कर रहे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने कहा कि संस्थान प्रबंधन द्वारा कर्मचारी संघ से वार्ता ना करना, आम सभा के लिए सुनिश्चित स्थान या ऑडिटोरियम उपलब्ध न करना एवं लिखित मांगों को कूड़ेदान में में डालना उनकी हठधर्मिता और तानाशाही को दर्शाता है। आमसभा का संचालन अजीत कुमार व अध्यक्षता अरविंद कुमार सविता ने किया।
addComments
एक टिप्पणी भेजें