Customised Ads
आज के मन की बात के 118वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने देश को कई संदेश देते हुए...

कानपुर नगर। रविवार 19जनवरी 2025 (संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, माघ मास कृष्ण पक्ष षष्ठी, शिशिर ऋतु २०८१ पिंगल नाम संवत्सर। कानपुर दक्षिण के निराला नगर मंडल में मन की बात के कार्यक्रम को सुनने के लिए संतोषी माता मंदिर में भाजपा संगठन तथा क्षेत्रीय जनता के लोग एकत्रित हुए यहां पर इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएलसी अरुण पाठक द्वारा की गई। आज के मन की बात के 118वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने देश को कई संदेश देते हुए गणतंत्र दिवस, महाकुंभ, चुनाव आयोग जैसे विषय पर भी बात की।

निराला नगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनीत दुबे ने इस अवसर पर आए हुए एमएलसी अरुण पाठक तथा निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अखिलेश अवस्थी का पटका पहनाकर स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के कार्यक्रम को यहां उपस्थित सभी ने बड़े ध्यानपूर्वक सुना और इसके बाद इस विषय पर चर्चा की गई। इस अवसर पर एमएलसी अरुण पाठक ने आए हुए सभी लोगों का परिचय लिया और उन्होंने कहा कि आप सभी संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं तो आपने अपने जैसे कितने कार्यकर्ताओं को जोड़ा और देश के उत्थान में अग्रणी भारतीय जनता पार्टी के लिए कितना समय देते हैं यह भी बहुत ही महत्वपूर्ण बात है। कार्यक्रम में आए हुए सभी ने अपना-अपना परिचय दिया इसके उपरांत उपस्थित लोगों को स्वल्पाहार में दही जलेबी का नाश्ता कराकर कार्यक्रम की पूर्णता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

आज के कार्यक्रम में सम्मिलित होने वालों में मुख्य रूप से दिनेश अवस्थी, लोकसभा आई.टी.संयोजक दिनेश त्रिवेदी, , रोहित मिश्र, सुरेन्द्र तिवारी, मन की बात संयोजक सुखवंत सिंह (पंजाब सिंह), उपभोक्ता सलाहकार एवं पत्रकार संजय कुमार मिश्र, मंडल उपाध्यक्ष राजन गुप्ता, डा0 बृज मिश्र सहित मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ