कानपुर नगर। रविवार 21जुलाई 2024 (सूत्र) आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा (गुरुपूर्णिमा), ग्रीष्म ऋतु २०८१ पिंगल नाम संवत्सर। गुरु पूर्णिमा पर्व परम पूज्य गुरुदेव नितेश्वर महाराज आश्रम फत्तेपुर में विधि विधान से भव्य पूजन किया गया।
इस पुनीत अवसर पर मौजूद भक्त राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय प्रचारक संगठन मनोज गुप्ता ने बताया की आज गुरु पूर्णिमा पर अपने आराध्य परम पूज्य गुरुदेव के श्री चरणों में शीश झुकाकर उन्होंने सपरिवार अपने दिन की शुरुवात की।
मनोज गुप्ता ने बताया की बिन गुरु के जीवन सूना है। गुरु पूर्णिमा का दिन परम कल्याणकारी होता है यह शुभ दिन गुरु की पूजा के लिए उत्तम माना जाता है जो ज्ञान और आत्मज्ञान के मार्ग पर व्यक्तियों का मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गुरु के प्रति सम्मान प्रशंसा और स्मरण का आज दिन है। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओ ने परम पूज्य गुरुदेव का आर्शीवाद ले भंडारे को ग्रहण किया। इस मौके एस डी परिहार अनिल तिवारी मितेश शाह अरुण तिवारी विकास राय सिद्धू केएन दिवेदी कुलदीप सिंह विशाल अरोरा वीके बाजपेई सहित काफी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
addComments
एक टिप्पणी भेजें