कानपुर नगर। बुधवार 20मार्च 2024 (सूत्र) फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष एकादशी, बसंत ऋतु २०८० नल नाम संवत्सर। आज भारतीय जनता पार्टी किदवई नगर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक महेश त्रिवेदी का जन्मदिन जूही मंडल किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री डॉक्टर समरदीप पांडेय ने बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया।
मंडल महामंत्री ने अपने किसान मोर्चा के साथियों के साथ विधायक महेश त्रिवेदी के निज निवास पर काफी संख्या में पहुंचे जहां पर विधायक को क्रमशः सभी ने अंग वस्त्र पहनाकर माल्यार्पण कर बधाई दी वहीं पर डॉक्टर समरदीप पांडे ने मोती की माला पहनाकर केक काटकर जन्मदिन की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।
इस जन्म उत्सव में उपस्थित रहे किसान मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य अवध बिहारी अवस्थी मंडल अध्यक्ष जसपाल भगत उपाध्यक्ष धीरज त्रिपाठी वरिष्ठ नेता दिलीप सिंह वार्ड अध्यक्ष विनय मालवीय डॉ बृज मिश्रा आदि लोग।
addComments
एक टिप्पणी भेजें