कानपुर, शनिवार 22अप्रैल 2023 बैशाख मास शुक्ल पक्ष द्वितीया तदुपरि तृतीया, बसंत ऋतु २०८० नल नाम संवत्सर। सीएनसी स्कूल गांधी नगर कानपुर में आज भगवान परशुराम जन्मोत्सव /प्रकटोंत्सव का आयोजन धूमधाम और उल्लास से किया गया।
इस अवसर पर भगवान परशुराम की आरती की गई । मुख्य अतिथि युवा संसद की प्रथम विजेता मुदिता मिश्रा ने कहा कि भगवान परशुराम, विष्णु भगवान के छठे अवतार थे।
उन्होंने अत्याचार को समाप्त करने के लिए कार्य किया। जिस तरह से हम सभी लोग भगवान राम और कृष्ण का पूजन करते हैं उसी तरह से हमें भगवान परशुराम का पूजन करना चाहिए। अक्षय तृतीया का महत्व इसीलिए हिंदू समाज में अत्यधिक है कि इस दिन भगवान परशुराम का अवतरण हुआ था। इसीलिए हम इस दिन को भगवान परशुराम जन्मोत्सव /प्रकटोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाते हैं। अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रुप से रूबी जायसवाल, गायत्री प्रजापति, पीयूष मिश्रा, आरव सिंह, लकी कश्यप, अनन्या सिद्धि तिवारी, तन्वी शुक्ला, आयुषी राय, पियूष श्रीवास्तव, प्रिंस कश्यप सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी शिक्षक और अभिभावक उपस्थित थे।
addComments
एक टिप्पणी भेजें