Customised Ads
विधिक सेवाओं से सम्बंधित एक जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

लखनऊ, शनिवार 28अगस्त 2021 (सूवि) भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष षष्ठी वर्षा ऋतु २०७८ आनन्द नाम संवत्सर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, उ0प्र0 लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आज विधिक सेवाओं से सम्बंधित एक जागरूकता कार्यक्रम प्रातः 10.00 बजे से न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, उ0प्र0 गोमती नगर लखनऊ के प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। 

समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति यू0यू0 ललित, न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय/कार्यपालक अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली उपस्थित हुए तथा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भण्डारी, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद/कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा की गयी। कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के न्यायमूर्तिगण, उ0प्र0 शासन के वरिष्ठ अधिकारीगण, प्रशासनिक, न्यायिक, पुलिस एवं जेल के अधिकारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम माननीय न्यायमूर्ति यू0यू0 ललित, न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय/कार्यपालक अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया व सूचनात्मक, शैक्षणिक व सम्प्रेषणीय अभिलेखों का विमोचन किया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले अधिकारीगण को गिरफ्तारी से पूर्व गिरफ्तारी के समय एवं रिमाण्ड स्तर पर विधिक सहायता, अभिरक्षा में रखे गये बन्दियों एवं किशोरों हेतु प्रभावी विधिक सेवाएं, प्रिलिटीगेशन स्तर पर समझौता कराये जाने की प्रक्रिया, विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 की धारा 22बी के अन्तर्गत स्थायी लोक अदालतों की कार्यप्रणाली आदि विषय पर विभिन्न विद्वान वक्ताओं द्वारा प्रतिपादित विधि में वर्णित व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया।
टिप्पणियाँ